EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नल जल योजना वार्ड नंबर 8 बनी मुसीबत
Link
  • 151186542 - VIMALESH 43 56
    21 Jun 2026 18:02 PM



  • रौन में नल-जल योजना बनी परेशानी का कारण, जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज
  • वार्ड नंबर 8 में जलभराव से लोगों का निकलना हुआ मुश्किल
  • शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, ग्रामीणों ने खुद किया मरम्मत कार्य
  • नल-जल योजना के कार्यों पर उठे सवाल, गुणवत्ता को लेकर नाराजगी
  • बरसात से पहले लीकेज ठीक कराने की मांग, बच्चों के स्कूल जाने की चिंता
  • ठेकेदार और नगर परिषद पर लापरवाही के आरोप, जनसुनवाई में भी नहीं मिला समाधान

 

रौन (भिंड)। भिंड जिले की रौन नगर परिषद में करोड़ों रुपये की नल-जल योजना लोगों के लिए सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बनती नजर आ रही है। नगर परिषद के विभिन्न वार्डों, विशेषकर वार्ड नंबर 8, में जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज होने से सड़कों पर पानी भर रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय निवासी विद्याराम ने बताया कि नगर परिषद कार्यालय के सामने ही कई स्थानों पर पाइपलाइन से पानी रिस रहा है। सड़क पर गड्ढे और जलभराव होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।

वार्ड नंबर 8 के निवासी शेरसिंह का कहना है कि नल-जल योजना पूरी तरह विफल दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार नगर परिषद और संबंधित ठेकेदार को लीकेज की जानकारी दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। मजबूर होकर लोगों ने स्वयं गड्ढे खोदकर लीकेज बंद करने का प्रयास किया।

क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान एक महिला स्वयं पाइपलाइन की मरम्मत करती दिखाई दी। महिला ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिए उन्हें खुद ही लीकेज ठीक करना पड़ रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि बरसात के मौसम में स्थिति और खराब हो सकती है तथा बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर ठेकेदार और संबंधित लोगों द्वारा उन्हें धमकाया भी गया। वहीं हाल ही में आयोजित जनकल्याण शिविर में भी समस्या उठाई गई थी, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

वार्ड नंबर 3 के निवासी अजय ने बताया कि कई स्थानों पर आरसीसी कार्य पूरा कर दिया गया, लेकिन पाइपलाइन की लीकेज जांच नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि कार्य को जल्दबाजी में पूर्ण दिखाने के लिए आरसीसी डाल दी गई, जबकि पाइपलाइन की गुणवत्ता और लीकेज की उचित जांच नहीं हुई।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात शुरू होने से पहले नल-जल योजना की तकनीकी जांच कराकर सभी लीकेज ठीक कराए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके और सरकारी योजना का वास्तविक लाभ जनता तक पहुंच सके। देखे विमलेश की रिपोट 

20260621174018865614535.mp4

2026062117425872470340.mp4

20260621175330254765165.mp4

2026062118003260020480.mp4



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना