EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री की गाड़ी में पीछे से टक्कर, बाल-बाल बचे मंत्री, दूसरी कार की महिला घायल
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    21 Jun 2026 17:08 PM



 

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सरदारनगर रेलवे बस स्टैंड के पास रविवार दोपहर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बेचन राम की गाड़ी में पीछे से एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। संयोग अच्छा था कि हादसे से ठीक पहले राज्यमंत्री गाड़ी से उतर चुके थे, इसलिए वे बाल-बाल बच गए।

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंत्री की गाड़ी पीछे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दूसरी कार में सवार 45 वर्षीय महिला विमला त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सरदारनगर बस स्टैंड के पास दोपहर 2 बजे देवरिया से लौट रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर राज्यमंत्री बेचन राम की खड़ी गाड़ी में पीछे से जा टकराई।
 बताया जा रहा है कि कार चालक का ब्रेक पर से पैर स्लिप हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। गाड़ी में टक्कर इतनी तेज थी कि मंत्री की गाड़ी का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे से कुछ पल पहले ही राज्यमंत्री गाड़ी से उतर गए थे, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।
हादसे में अनियंत्रित कार में सवार मेडिकल कॉलेज निवासी दंपति घायल हो गए। कार चालक बाल मुकुंद त्रिपाठी को हल्की चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी विमला त्रिपाठी उम्र 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक इलाज के बाद विमला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना