EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अर्धनग्न और खून से लहूलुहान थी, फोन में देखे अश्लील वीडियो, मां के सोते ही बच्ची के साथ मामा ने की दरिंदगी
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    21 Jun 2026 16:56 PM



 

 गोरखपुर के गुलरिहा थाना इलाके के एक गांव में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। नौ माह की मासूम बच्ची से दुष्कर्म में पुलिस ने उसके सगे मामा को हिरासत में लिया है। शनिवार सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर खेत के पास घायल और अर्धनग्न अवस्था में मिली बच्ची की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।


इसके बाद पुलिस की जांच में आरोपी के रूप में बच्ची के 14 साल के सगे मामा का नाम सामने आया। आरोपी चार दिन पहले चंडीगढ़ से आया था। वह वहां मजदूरी करता है, नशे का आदी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र के मूल निवासी दंपती पिछले दस वर्षों से गुलरिहा क्षेत्र में रह रहे हैं। शुक्रवार रात उनकी नौ माह की बेटी अपनी मां के साथ घर में सो रही थी। रात करीब दो बजे परिजन की नींद खुली तो बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। परिवार के लोगों ने रातभर आसपास तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
शनिवार सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने घर से लगभग 500 मीटर दूर एक टिनशेड के पास बच्ची को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। वह अर्धनग्न थी और उसके शरीर से खून निकल रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
पुलिस ने मासूम को तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में हुए मेडिकल परीक्षण में मासूम के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
जांच में सामने आया आरोपी का नाम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि बच्ची का मामा शराब के नशे में उसे घर से उठाकर खेत की ओर ले गया था। आरोप है कि वहीं उसने वारदात को अंजाम दिया और बाद में भाग गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी मामा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने नशे की हालत में वारदात कबूल की।
 परिवार के साथ खाना खाया, मां के सोते ही मासूम को उठा ले गया
मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी मामा को पकड़ लिया है। घटना के बाद परिवार में गम और गुस्से का माहौल है। आरोपी चार दिन पहले ही चंडीगढ़ से आया था और अपनी बहन के घर रह रहा था। मासूम की मां ने बताया कि शुक्रवार देर रात आरोपी ने परिवार के साथ खाना खाया और देर रात तक मासूम के साथ ही मोबाइल चलाता रहा। उनके सोते ही चुपके से बेटी को उठा ले गया।
मां के मुताबिक, सुबह मामले की जानकारी होने के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के मोबाइल से कई अश्लील वीडियो मिलने की बात सामने आई है। पुलिस मोबाइल की अन्य गतिविधियों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। एसपी सिटी निमिष पाटील का कहना है कि मामले में सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि आरोपी के खिलाफ मजबूत कार्रवाई की जा सके।
जिस पर किया विश्वास, उसी ने तोड़ दिया
पीड़ित परिवार की पीड़ा इस घटना के बाद सामने आई। मासूम की बहन ने रोते हुए कहा कि जिस भाई पर भरोसा किया, उसी ने विश्वास तोड़ दिया। उसने कहा कि जिस थाली में खाया, उसी थाली में छेद कर दिया। ऐसे भाई से अच्छा है कि मेरा कोई भाई ही नहीं होता। परिवार ने आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिला अस्पताल में चल रहा मासूम का इलाज
महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में डॉ. प्रियांका सिंह की देखरेख में मासूम का इलाज चल रहा है। डॉ. के अनुसार मासूम हालत गंभीर बनी हुई है। इंटर्नल चोटें आई हैं।
बहनों-बेटियों पर बढ़ता खतरा, पांच साल में कई बार सामने आई दरिंदगी की तस्वीर
गोरखपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले पांच वर्षों में नाबालिग बहन-बेटियों के साथ सामने आए यौन अपराधों ने समाज को झकझोर दिया है। इन घटनाओं में कभी घर की छत पर सो रही किशोरियां निशाना बनीं तो कभी रिश्तेदारों के घर पहुंची लड़कियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि कई मामलों में आरोपी बाहर के नहीं, बल्कि परिचित और आसपास के लोग ही सामने आए। लगातार सामने आ रहे मामलों ने बच्चियों की सुरक्षा, परिवारों की जिम्मेदारी और समाज की सोच पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
घर पर सो रही सगी बहनों के साथ छेड़खानी
पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में छह जून 2026 को दो सगी बहनों के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया था। 13 और 15 वर्ष की दोनों किशोरियां रात में घर की छत पर सो रही थीं। मां की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से जेल भेज दिया था।
अपने ही घर में बेटियों की सुरक्षा पर सवाल
तिवारीपुर थाना क्षेत्र में आठ अक्तूबर 2025 को सामने आया मामला बेहद गंभीर था। आरोप था कि एक पिता ने अपनी ही दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्चियों की मां ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि पति उसकी गैरमौजूदगी में बेटियों के साथ गलत हरकत करता था। जब बच्चियों ने मां को अपनी आपबीती बताई और आरोपी से इस बारे में पूछा गया तो उसने पत्नी और बेटियों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था।
दावत में आए युवकों पर बहनों से दरिंदगी की कोशिश का आरोप
जुलाई 2019 में गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव में दावत में आए एक युवक और उसके दो दोस्तों पर युवती और उसकी नाबालिग बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा। बताया गया कि तीनों युवक शराब के नशे में थे। देर रात वे छत के रास्ते दोनों बहनों के कमरे में पहुंच गए। आरोप है कि युवकों ने दोनों के साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म की काेशिश की। बहनों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में गलत काम होने की पुष्टि हुई है। रिश्ते में लगने वाले मामा से पूछताछ की जा रही है। मासूम की हालत खतरे से बाहर है।- निमिष पाटील, एसपी सिटी रिपोट - रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना