EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह कार्यालय पर योगा करते चेयरमैन
  • 151140893 - MOHD ANEESH 54 65
    21 Jun 2026 08:48 AM



कटरा गुलाब सिंह। 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह कार्यालय परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत चेयरमैन अशोक कुमार मुन्ना यादव ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर योग के महत्व को समझा। कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ, निरोग और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

योगाभ्यास कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्रा, बड़े बाबू हीरालाल यादव, स्वतंत्र सिंह, शुभम मिश्रा, राजीव पांडेय, अच्छे अग्रहरि, सुजीत यादव, बबलू ड्राइवर, श्यामू मौर्य, अनीश भाई सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग करने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मबल और स्वस्थ जीवन का आधार है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। रिपोट - मोहद अनीश  151140893



Subscriber

188764

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना