फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेंट्रल के तत्वावधान में शनिवार को निः शुल्क पुस्तक वितरण का कार्यक्रम मेत्ता भवन सतीगंज नगर पंचायत अंतू में किया गया।जिसमें कक्षा 01से 08 तक विभिन्न विषयों की पुस्तकें छात्रों को वितरित की गयी। पुस्तकें रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष शरद कुमार केसरवानी के सौजन्य से उपलब्ध करायी गयीं थी।कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान बुद्ध वंदना से हुआ। राकेश चंद्र मौर्य ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए पुस्तकों के महत्व पर प्रकाश डाला।रोटरियन अश्विनी कुमार केसरवानी ने बताया कि रोटरी 5 विधाओं में समाज की सेवा करता है।मुख्य वक्ताओं में रमेश मौर्य, राजेश मौर्य, रेशमा गुप्ता,राहुल सरोज,अल्ताफ अहमद, तीड़ी राम , सालिक राम मौर्य, संयोजक रोटेरियन डॉ• शिव मूर्ति लाल मौर्य इत्यादि ने अपने - अपने विचार रखे।इस अवसर पर रो• अख्तर मसूद शरफुद्दीन, रो• संदीप खरे, रो• द्वारिका प्रसाद चतुर्वेदी, बसंत लाल मौर्य, संकटा गुप्ता , चन्दन मौर्य, सत्यम प्रजापति, भैया राम मौर्य, नितेश मौर्य इत्यादि उपस्थिति रहे।इस अवसर पर लगभग ₹ 25000/ पचीस हजार रुपये मूल्य की पुस्तकों का निः शुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
