EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में आग की घटना के बाद RWA को अग्निशमन विभाग का नोटिस
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 43 54
    20 Jun 2026 18:31 PM



गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में 17 जून 2026 को हुई आग की घटना के बाद अग्निशमन विभाग ने RWA पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं को लेकर जवाब तलब किया है। विभाग ने सोसायटी में अग्निशमन उपकरणों की अपर्याप्तता एवं उनके कार्यशील न होने पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

नोटिस के अनुसार, टावर एसपी-2 के फ्लैट संख्या 201 में रहने वाले गौरव बंसल के फ्लैट में एयर कंडीशनर एवं स्टेबलाइजर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई थी। आग बुझाने के दौरान उनकी पत्नी अनुजा बंसल का हाथ झुलस गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद अग्निशमन विभाग ने पाया कि सोसायटी में स्थापित फायर सेफ्टी व्यवस्थाएं पर्याप्त एवं पूर्ण रूप से कार्यशील नहीं हैं। इसी को देखते हुए विभाग ने वर्तमान RWA अध्यक्ष बृजेंद्र गिरि एवं सचिव अरविंद कुमार दोहरे सहित संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है।

नोटिस में निर्देश दिया गया है कि सोसायटी के सभी टावरों में मानकों के अनुरूप अग्निशमन व्यवस्थाएं स्थापित कर उन्हें कार्यशील किया जाए तथा अनुपालन की सूचना न्यायालय एवं अग्निशमन विभाग को उपलब्ध कराई जाए।

अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह मामला सीधे तौर पर सैकड़ों परिवारों की सुरक्षा से जुड़ा है और किसी भी प्रकार की लापरवाही भविष्य में गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद सोसायटी में फायर सेफ्टी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना