EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मटेहू चौकी के अंतर्गत हैदरगंज गाँव में चोरो ने किया हाथ साफ...
  • 151176333 - ARYAN SINGH 54 65
    20 Jun 2026 18:16 PM



मरदह गाजीपुर जिले के मरदह क्षेत्र स्थित हैदरगंज गांव में चोरों ने एक घर से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।पीड़ित गृहस्वामी श्यामलाल राम ने बताया कि यह घटना बीती रात हुई, जब परिवार के सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और कमरों में रखे बक्सों के ताले तोड़ दिए। उन्होंने बक्सों से लाखों रुपये मूल्य के कीमती आभूषण और 20 हजार रुपये नकद चुरा लिए।हैरानी की बात यह है कि परिवार के सदस्य पास ही सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। श्यामलाल के घर के पास एक बारात होने के कारण रात में देर तक चहल-पहल थी, इसके बावजूद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब परिवार के लोग जागे, तो कमरों का सामान बिखरा देख उन्हें चोरी का पता चला।चोरों द्वारा फेंके गए टूटे हुए बक्से, साड़ियां और अन्य कपड़े थोड़ी दूरी पर स्थित नहर के पास बरामद हुए हैं। इलाके में पिछले कुछ समय से लगातार हो रही चोरियों ने पुलिस की सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं, जिससे क्षेत्र में लोगों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित श्यामलाल राम ने मरदह थाने में इस संबंध में तहरीर दी है। मरदह थाना प्रभारी तारावती ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रिपोर्ट -आर्यन सिंह 151176333



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना