गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर स्थित जील मोटर के सामने रेलवे ट्रैक पर पिता-पुत्र की शुक्रवार की आधी रात शव मिलने से सनसनी मच गया। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र रेडीमेड कपड़ा व्यवसाई थे। चौरी चौरा से लौटते समय बाइक रेलवे ट्रैक के तरफ मोड़ दिए। पिता को बचाने के चक्कर में पुत्र भी ट्रेन की चपेट म आ गया। आर्थिक तंगी व लोन के बोझ से दबे एक पिता के निर्णय से एक परिवार की पूरी दुनिया ही उजड़ गई। चीनी मिल कालोनी के वार्ड संख्यां दो निवासी श्रवण कुमार जायसवाल की रामलक्षन में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। तीन माह पूर्व दुकान से आते समय उनके बड़े पुत्र की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई।
शुक्रवार की रात आठ बजे श्रवण कुमार अपने बेटे राकेश जायसवाल के साथ चौरी चौरा बाजार करने गए थे। देर रात लौटते समय जील मोडर के समीप से रेलवे लाइन के तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर अपनी बाइक अचानक मोड़ दिए। रेलवे ट्रैक पर आ रही ट्रेन के सामने कूद गए। बचाव कर रहा पुत्र भी ट्रेन की चपेट में आ गया।
रात 12:30 बजे ट्रेन संख्यां 5204 के चालक ने गौरी बाजार रेलवे स्टेशन को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने गौरी बाजार पुलिस को सूचित किया। इस बीच मृतक के मोबाइल पर आए काल के माध्यम से परिजनों को सूचना मिली। पुलिस ने पिता-पुत्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511
