EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सामवेद गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल, वृन्दावन, मथुरा में आयोजित 11 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-40) के सप्तम दिवस,
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    20 Jun 2026 17:58 PM



 

 दिनांक 19 जून 2026 को कैंप कमांडेंट के निर्देशन में मूल्यांकन एवं चयन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

प्रातःकालीन सत्र में कैडेटों ने शारीरिक प्रशिक्षण एवं व्यायाम की परीक्षा, ड्रिल स्क्वाड टेस्ट तथा हथियार प्रशिक्षण में भाग लिया। अलीगढ़ मुख्यालय द्वारा चयनित थल सैनिक शिविर के कैडेटों को बाधा प्रशिक्षण, कनिष्ठ वर्ग फील्ड संकेत, मानचित्र अध्ययन तथा तंबू स्थापना का विशेष प्रशिक्षण प्रदान करते हुए सर्वश्रेष्ठ दल का गठन कराया गया।

दिवस का प्रमुख आकर्षण आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण रहा, जिसका संचालन एएनओ कैप्टन गोविंद द्वारा किया गया। उन्होंने कैडेटों को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से बचाव तथा उनके प्रभावी प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के दौरान भूकंप, बाढ़, अग्निकांड, आकाशीय बिजली, सड़क दुर्घटना तथा अन्य आपात परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।

उन्होंने कैडेटों को बताया कि आपदा के समय घबराने के स्थान पर संयम बनाए रखना, समय पर सूचना देना तथा प्राथमिक उपचार की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही आपदा से पूर्व की तैयारी, सुरक्षित निकासी, राहत एवं पुनर्वास कार्यों में नागरिकों की भूमिका तथा सामुदायिक सहयोग के महत्व पर विशेष बल दिया गया। कैडेटों को आपातकालीन सामग्री की किट तैयार रखने एवं स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

सायंकालीन सत्र में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रस्साकशी, निबंध लेखन, लाइन एरिया तथा फ्लैग एरिया प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें कैडेटों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर कैंप क्वार्टर मास्टर लेफ्टिनेंट राज कुमार, प्रशिक्षण अधिकारी हुकम सिंह, मीडिया प्रभारी लेफ्टिनेंट कपिल कौशिक एवं लेफ्टिनेंट अशोक कुमार, डॉ. हीरा रॉय, सीटीओ रुपाली ठाकरे, सूबेदार मेजर राजविंदर सिंह सहित समस्त जेसीओ एवं पीआई स्टाफ उपस्थित रहे।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा  151170853



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना