खैरागढ़ तहसील प्रांगण ई-रजिस्ट्रीकरण व्यवस्था के विरोध में बार संगठन खैरागढ़ के अधिवक्ताओं ने तहसील प्रांगण में पुल जोर शोर से अनिश्चितकालीन हड़ताल संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम सिंह सिकरवार एवं कोषाध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की तथा ई-रजिस्ट्रीकरण व्यवस्था को अधिवक्ताओं, मुंशियों एवं संबंधित कर्मचारियों के हितों के विपरीत बताया।
प्रदर्शन में अधिवक्ता जोगेंद्र सिंह, भरत, बच्चू सिंह, लाखन सिंह बघेल, हरिशंकर मुद्गल, कोमल सिंह, रामप्रकाश, इंद्रजीत सिंह सिकरवार, के.के. कुशवाहा, विक्रम सिह,सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। वहीं मुंशी वर्ग से ओमप्रकाश, हेमसिह सुनील, सोवरन वघेल, सुलेमान अब्बासी, अकबर सहित अनेक लोगों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।
प्रदर्शनकारियों ने तहसील परिसर में स्थित संबंधित कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखते हुए ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं का कहना था कि ई-रजिस्ट्रीकरण प्रणाली लागू होने से अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों एवं मुंशियों के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा तथा आम जनता को भी विभिन्न प्रकार की व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
बार संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार से इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करने तथा अधिवक्ताओं एवं संबंधित पक्षों से संवाद स्थापित कर समाधान निकालने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर उचित विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
