EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मोदी सरकार के 13 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद डॉ. भोला सिंह ने किया जनसंवाद
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 43 65
    20 Jun 2026 16:49 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर के गांव नरसेना के स्थानीय क्षेत्र के गांव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 13 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुलंदशहर के सांसद डॉ भोला सिंह ने जनसंवाद कर रात्रि प्रवास कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं इस प्रकार लगातार जनता से संवाद कर कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले वर्षों में गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव सांसद के समक्ष रखे, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
सांसद ने कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास के बल पर देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है तथा सरकार जनहित के कार्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। इस अवसर पर मेघानंद शर्मा, राजू राणा, चतर सिंह, राकेश पटवारी, राजेश शर्मा, अरुण शर्मा, सौरभ भारद्वाज, धीरज राणा, विनय राणा, विनोद राणा, धर्मेंद्र राणा आदि भाजपा कार्यकर्ता सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 

 



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना