- केलाखेड़ा में नदी कटान से बढ़ा खतरा, घरों पर मंडरा रहा संकट
- वार्ड नंबर 8 रत्नमानियों के ग्रामीणों ने लगाई सुरक्षा कार्य की गुहार
- एक बारिश में बिगड़े हालात, बरसात के बाकी दिनों को लेकर दहशत
- प्रशासन को कई बार दी गई जानकारी, फिर भी नहीं हुआ स्थायी समाधान
- नदी कटान से रास्ते और मकान खतरे में, ग्रामीणों ने जताई चिंता
- हादसे से पहले कार्रवाई की मांग, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
खबर ऊधमसिंहनगर के केलाखेड़ा से है, जहां वार्ड नंबर 8 रत्नमानियों में नदी का कटान स्थानीय लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। नदी किनारे बसे परिवारों के सामने अपने घर और रास्ते बचाने का संकट खड़ा हो गया है। लोगों का कहना है कि अभी बरसात की शुरुआत ही हुई है और एक ही बारिश में हालात इतने खराब हो गए हैं कि हर समय घर गिरने का डर बना हुआ है, जबकि पूरी बरसात अभी बाकी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है। सबसे पहले तत्कालीन एसडीएम बाजपुर राकेश चंद्र तिवारी को इस संबंध में जानकारी दी गई। इसके बाद अधिशासी अधिकारी आदेश सिंह, तत्कालीन जनप्रतिनिधि राकेश कोटिया और वर्तमान अधिशासी अधिकारी नौशाद हसीन को भी समय-समय पर समस्या से अवगत कराया गया।
इतना ही नहीं, पीड़ित महिलाओं और पुरुषों के साथ मिलकर मंगल दिवस के दौरान एसडीएम अमृता शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि ज्ञापन, पत्र और वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए तत्काल सुरक्षा कार्य कराए जाएं, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले लोगों की जान-माल की रक्षा की जा सके। देखे उधम सिंह नगर से विक्की सिंह की रिपोर्ट 151127516
20260620143342027742018.mp4
20260620143358258775156.mp4
2026062014345140334605.mp4
20260620143522313173352.mp4
