- दो माह से फरार दुष्कर्म आरोपी कमल गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और रेप के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- महिदपुर पुलिस ने भोपाल से आरोपी को दबोचा, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई
- पीड़िता के बयान के आधार पर बढ़ाई गईं गंभीर धाराएं, आरोपी न्यायिक हिरासत में
- उज्जैन पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता, फरार आरोपी गिरफ्तार
- नाबालिग अपहरण एवं दुष्कर्म कांड का खुलासा, आरोपी उपजेल महिदपुर में निरुद्ध
उज्जैन। महिदपुर थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दो माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह तथा एसडीओपी ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस के अनुसार 17 अप्रैल 2026 को आरोपी कमल पिता मांगु निवासी आक्याधागा नाबालिग पीड़िता को उसके घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ भोपाल ले गया था। आरोप है कि वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता को आरोपी के कब्जे से भोपाल से दस्तयाब किया।
पीड़िता के कथनों के आधार पर प्रकरण में धारा 65(1), 64(2)(एम), 3(5) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 का इजाफा किया गया। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी कमल को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को 19 जून 2026 को न्यायालय महिदपुर में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे उपजेल महिदपुर में निरुद्ध कराया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार, उपनिरीक्षक एम.एस. चौहान, उपनिरीक्षक प्रतीक यादव, उपनिरीक्षक योगिता उपाध्याय सहित पुलिस और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। देखे महिदपुर से संजय जाट कि खास खबर

2026062010333359540784.mp4
20260620103351326225201.mp4