EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मंडी समिति को मिले नए सचिव, धीरज कुमार ने संभाला कार्यभार
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 45 54
    19 Jun 2026 18:47 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद कृषि उत्पादन मंडी समिति जहांगीराबाद को नए सचिव के रूप में धीरज कुमार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्होंने डीडीए मेरठ के आदेश पर मंडी सचिव का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वे गाजियाबाद मंडी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे।
जानकारी के अनुसार, अब तक मंडी सचिव का प्रभार संभाल रहे अनिल कुमार का तबादला हापुड़ जनपद की हापुड़ कृषि उत्पादन मंडी समिति में कर दिया गया है। अनिल कुमार की मूल तैनाती डिबाई मंडी में थी।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद धीरज कुमार ने मंडी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मंडी में किसानों और व्यापारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा सभी व्यवस्थाओं को पारदर्शी और सुचारू ढंग से संचालित किया जाएगा।
नवनियुक्त सचिव ने आश्वस्त किया कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। वहीं व्यापारियों के लिए भी निष्पक्ष और व्यवस्थित माहौल सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी में तौल, नीलामी, भुगतान तथा अन्य सभी कार्य निर्धारित नियमों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से संपन्न कराए जाएंगे।
धीरज कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए तथा मंडी में आने वाले प्रत्येक किसान और व्यापारी को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उनके कार्यभार ग्रहण करने से मंडी समिति के कार्यों में और अधिक गति एवं पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्ट- सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना