EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ को मिली अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, विधायक सदर ने किया आईपीएचएल लैब का उद्घाटन
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    19 Jun 2026 18:49 PM



आधुनिक तकनीक से लैस आईपीएचएल लैब का शुभारंभ, मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ

मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई अत्याधुनिक आईपीएचएल लैब, स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम

रोगों की जांच और निगरानी होगी मजबूत, प्रतापगढ़ में शुरू हुई आईपीएचएल लैब

यूपी प्रतापगढ़। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय से संबद्ध डॉ. सोनेलाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी (IPHL) लैब का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सदर राजेंद्र कुमार मौर्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक सदर ने कहा कि आधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह लैब जनपद में विभिन्न संक्रामक एवं अन्य रोगों की जांच को अधिक प्रभावी और त्वरित बनाएगी। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सोमनाथ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.एन. प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र कुशवाहा, महिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. रमेश पाण्डेय, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. मनोज खत्री, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आर.बी. यादव, एपिडेमियोलॉजिस्ट चंदचूर्ण सहित स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल कॉलेज के अनेक अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे। इसके अलावा विधायक प्रतिनिधि अरुण कुमार मौर्य, जनरल मैनेजर उपेन्द्र सिंह, रीजनल मैनेजर अब्दुल्ला, पीओसीटी मैनेजर धीरज सिंह, हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. अवंतिका पांडेय, डॉ. विजय चौहान, वी.के. श्रीवास्तव, विजय यादव, विनीत समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी और गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए। नई आईपीएचएल लैब के शुरू होने से प्रतापगढ़ में रोगों की जांच, निगरानी और सार्वजनिक स्वास्थ्य अनुसंधान को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह सुविधा जनपद के स्वास्थ्य ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 151019049

बाइट, सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य 

बाइट, आशीष श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष 

बाइट, प्रधानाचार्य डॉ. सोमनाथ मेडिकल कॉलेज 

बाइट,  उपेन्द्र सिंह जनरल मैनेजर लैब 

20260619183617054206310.mp4

20260619183648015814007.mp4

20260619183732618725434.mp4

2026061918380915340006.mp4

20260619183826887688264.mp4

20260619183854468175577.mp4

20260619183910521804082.mp4

2026061918392304012330.mp4

20260619183939073524253.mp4

2026061918394680554031.mp4

2026061918395891054531.mp4

20260619184011623476852.mp4

20260619184219781848163.mp4

20260619184316901405077.mp4

20260619184410453663343.mp4

20260619184540561834434.mp4



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना