EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जमीन विवाद में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक बरामद
  • 151110448 - VIRESH KUMAR 45 65
    19 Jun 2026 18:27 PM



बदायूं। थाना वजीरगंज क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी 12 बोर दोनाली बंदूक, पांच जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार ग्राम गरुईया निवासी दिलीप सिंह यादव अपने पुत्र राजेश के साथ पंचर टायर ठीक कराकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही ज्ञान सिंह ने कथित रूप से अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने जमीन विवाद को हत्या का कारण बताया है।

वादी राय सिंह की तहरीर पर थाना वजीरगंज में मु0अ0सं0 153/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर गठित टीमों ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ज्ञान सिंह को गंगा एक्सप्रेसवे के पास ग्राम मेहरा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 5/27(1) आर्म्स एक्ट की भी बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। रिपोर्ट वीरेश कुमार  151110448



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना