EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

योग के प्रति जागरूकता के लिए निकाली रैली
  • 151188511 - FULMATI 34 65
    19 Jun 2026 16:30 PM



गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से नौकायन तक बृहस्पतिवार को जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों व समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने योग के प्रति जागरूक किया।

डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन व महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने सुबह 6:05 बजे हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। हाथों में तख्ती व बैनर और उस पर लिखे गए योग से संबंधित स्लोगन लोगों को सहज आकर्षित कर रहे थे।
कुलपति ने कहा कि योग आज एक सामाजिक क्रांति बन चुका है। केवल भारत वर्ष में ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में योग को लोगों ने मान्यता दी है। विश्वविद्यालय की ओर से रैली निकालने का उद्देश्य आम जनमानस को योग के प्रति जागरूक करना है ।
इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, संयोजक प्रो. आमोद राय व प्रो. सत्यपाल सिंह, प्रो. विनीता पाठक, प्रो. रविकांत उपाध्याय, प्रो. शरद मिश्र, प्रो. एसके सिंह, प्रो. अनुभूति दुबे व यातायात पुलिस से रामवृक्ष यादव आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना