EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महिलाओं, युवतियों एवं भक्तों द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 65 76
    19 Jun 2026 15:57 PM



 दिनांक 19 जून दिन शुक्रवार खेरागढ़ कस्बे में क्षेत्र के सुप्रसिद्ध एवं आस्था के केंद्र श्री श्री 1008 बनखंडी बाबा के पावन धाम ऊंट के रोड स्थित पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य शोभा कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा खैरागढ़ के मुख्य मार्गो से कस्बे में  निकल गई भागवत कथा भारतीय सनातन परंपरा में धर्म, भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का महत्वपूर्ण माध्यम मानी जाती है।

कथा आयोजन के प्रथम दिवस प्रातःकाल श्रद्धालु महिलाओं, युवतियों एवं भक्तों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सिर पर कलश धारण किए श्रद्धालु भक्ति गीतों एवं जयकारों के साथ नगर एवं आसपास के क्षेत्र में भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंचे। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

आयोजन में कथा व्यास पंडित महेश शास्त्री जी (चाचोंद) अपने श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे, जबकि परीक्षित श्री लौहरैया शर्मा जी, खैरागढ़ कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, धर्म, ज्ञान, वैराग्य एवं भक्ति के प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, संत-महात्माओं एवं भक्तजनों की उपस्थिति में कथा का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कलश यात्रा में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शांति से संपन्न हुई 

आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने तथा धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। कथा के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कार एवं सद्भावना का संदेश प्रसारित किया जाएगा। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना