- विहिप के दस दिवसीय ‘परिषद शिक्षा वर्ग’ का भव्य समापन
- गजेंद्र जी ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन और सेवा का संदेश
- 21 जिलों के कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण
- वैचारिक, शारीरिक और मानसिक विकास पर रहा विशेष जोर
- समापन समारोह में वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
- समाज सेवा और जनजागरण का संकल्प लेकर लौटे शिक्षार्थी
इटावा में विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत द्वारा आयोजित दस दिवसीय ‘परिषद शिक्षा वर्ग’ का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र जी ने कार्यकर्ताओं को संगठन, सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। देखिए राजू की यह रिपोर्ट।
विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत के तत्वावधान में 6 जून से आयोजित दस दिवसीय ‘परिषद शिक्षा वर्ग’ का 16 जून को भव्य और गरिमामयी वातावरण में समापन हुआ। कार्यक्रम में विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री गजेंद्र जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में गजेंद्र जी ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ संगठनात्मक कार्यों में दक्षता प्रदान करते हैं। उन्होंने सेवा, संस्कार और संगठन के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया।
इस शिक्षा वर्ग में कानपुर प्रांत के अंतर्गत आने वाले 21 जिलों से आए दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने शिक्षार्थी के रूप में भाग लिया। दस दिनों तक चले प्रशिक्षण में वैचारिक सत्रों के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक विकास से जुड़े विभिन्न अभ्यास भी कराए गए।
समापन समारोह में प्रांत मंत्री राजू पोरवाल, क्षेत्र सह धर्म प्रचार प्रमुख राजेश जी, प्रांत सह मंत्री एवं वर्ग पालक अभिनव दीक्षित, प्रांत सह मंत्री एवं वर्ग प्रमुख अवधेश जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षार्थियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन के कार्यों को गति देने तथा समाज सेवा और जनजागरण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर इटावा जिलाध्यक्ष अमित दीक्षित, जिला मंत्री भानु प्रताप सिंह, जिला सह मंत्री दीपक जी, जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष आशीष जी, जिला संयोजक अभिनय चौधरी, जिला सुरक्षा प्रमुख श्लोक जी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विश्व हिंदू परिषद का यह शिक्षा वर्ग संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। देखे इटावा से राजू की रिपोट

20260619132458406554235.mp4
20260619133055096285064.mp4