यूपी संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर के निकट गिट्टी से भरे ट्रेलर का टायर फट गया। जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिर गया और आग लग गई।
ट्रेलर चालक ने कूद कर जान बचाई। घटना की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग को काबू में किया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक हाईवे पर वाहनों की लम्बी कतार लगी रही।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार की दोपहर खलीलाबाद से गोरखपुर की ओर गिट्टी लदा ट्रेलर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहा था। वह दुर्गा मंदिर को क्रास कर काले गेट के सामने पहुंचा था। इसी दौरान उसका टायर फट गया और चालक नियंत्रण खो बैठा जब तक चालक कुछ समझ पाता पुल की रेलिंग तोड़ते हुए दोनो लेन की सड़क के बीच लगभग बीस फिट नीचे गिर गया। ट्रेलर में लदी गिट्टी बिखर गई और टायर से आग की लपटें निकलने लगी। इस रास्ते से गुजर रहे वाहन अपनी अपने जगह खड़े हो गए। ट्रेलर से निकल रही आग की लपटों को देख राहगीर सहम गये। सूचना पर फायर ब्रिगेड व चौकी पर तैनात एसएसआई रामाश्रय अपने हमराहियों कृष्ण गौड़, अनिल यादव, रमेश यादव, अरमान खान के साथ मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में जुट गए। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना के समय हाईवे की दोनों पटरियों पर वाहनों लम्बी कतार लग गई और हाईवे लगभग आधा घंटा तक जाम रहा। पुलिस ने धीरे-धीरे वाहनों को आगे बढ़वा कर जाम को खुलवाया। देखे संतकबीरनगर से राज कुमार वर्मा की रिपोट
20260618194453207228502.mp4
