EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

लेखपाल का जूता लेकर दौड़ाने वाला वीडियो वायरल, तहसील प्रशासन ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 45 54
    18 Jun 2026 19:27 PM



चकमार्ग विवाद में लेखपाल और काश्तकार के बीच कहासुनी, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

राजस्व कर्मी की कार्यशैली पर उठे सवाल, वायरल वीडियो के बाद जांच के आदेश

जूता निकालकर काश्तकार को दौड़ाने का आरोप, लेखपाल को तहसीलदार ने थमाया नोटिस

तहसील में दिनभर रही चर्चा, वायरल वीडियो पर प्रशासन सख्त; लेखपाल से मांगा जवाब

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। तहसील क्षेत्र में चकमार्ग खाली कराने पहुंचे एक लेखपाल का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में जमीन की पैमाइश के दौरान एक काश्तकार और लेखपाल के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। इसी दौरान लेखपाल द्वारा जूता निकालकर काश्तकार की ओर बढ़ने और उसे दौड़ाने का प्रयास किए जाने का वीडियो तेजी से चर्चा का विषय बन गया। जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग की टीम चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाने और भूमि की पैमाइश के लिए गांव पहुंची थी। मौके पर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक द्वारा कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान एक काश्तकार ने न्यायालय से स्थगन आदेश होने की बात कही, जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में लेखपाल का आक्रोशित व्यवहार दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ अधिवक्ताओं में भी नाराजगी देखी गई। तहसील परिसर में दिनभर इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार गरिमा वर्मा ने संबंधित लेखपाल को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। तहसीलदार ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे कानून और मर्यादा के दायरे में रहकर कार्य करें। यदि जांच में किसी प्रकार की अनुशासनहीनता या अभद्र व्यवहार की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188762

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना