फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद में हजारों श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ किया नगर भ्रमण, समाजसेवी शिवा विजय ने जेसीबी पर चढ़कर भक्तो पर बरसायें फूल, किया संध्या फेरी का स्वागत। पुरुषोत्तम मास के समापन अवसर पर नगर में रात्रि भव्य और संगीतमयी संध्या फेरी निकाली गई, जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ हिस्सा लिया। फेरी के दौरान पुख्ता बाजार को आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था, रोशनी से जगमगाते बाजार और श्रद्धालुओं के उत्साह ने दीपोत्सव जैसा दृश्य प्रस्तुत किया, पूरे शहर में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।
प्रभात फेरी का शुभारंभ पुख्ता बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से विधि-विधान के साथ किया गया, इसके बाद श्रद्धालुओं की टोली विमला टॉकीज, शुभकामना बारातघर रोड, न्यू पाठक, अनूपशहर बस स्टैंड और मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए छतरी वाले कुआं हनुमान मंदिर पहुंची, जहां फेरी का समापन हुआ।
मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया, श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई, श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया, समाजसेवी शिवा विजय ने जेसीबी मशीन से पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी की शोभा बढ़ाई।
प्रभात फेरी के दौरान भजन गायकों ने भगवान के मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया, ‘राधे-राधे’ के जयघोष और भक्ति गीतों से नगर की गलियां गूंज उठीं, भजन गायक रसिक निकुंज बिहारी शरण, निकुंज देव, तनुज गोस्वामी, नीरव शर्मा, ध्रुव लाडला, सुमित गोयल, विक्की गोयल, पीयूष गर्ग और शिवम वर्मा सहित अन्य कलाकारों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबोए रखा। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750
