फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद नगर पालिका परिषद जहांगीराबाद में अधिशासी अधिकारी का पद पिछले लगभग दो सप्ताह से रिक्त चल रहा था, अब जिलाधिकारी के आदेश पर गार्गी त्यागी को नगर पालिका परिषद जहांगीराबाद का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है।उन्होंने गुरुवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। जानकारी के अनुसार, पूर्व में तैनात अधिशासी अधिकारी का तबादला करीब दो सप्ताह पहले उझानी नगर पालिका में हो गया था, जिसके बाद से यह पद खाली पड़ा था। कार्यभार ग्रहण करने के बाद गार्गी त्यागी ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की, बैठक में उन्होंने लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप नगर पालिका से संबंधित सभी योजनाओं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, साथ ही आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर देते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी, नगरवासियों को भी अब विभिन्न पालिका संबंधी कार्यों के शीघ्र निस्तारण की अपेक्षा है। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750
