कफ सिरप की बिक्री को लेकर नियमों की अनदेखी देखने को मिल रही है। एम्स इलाके के आसपास स्थित कई मेडिकल स्टोरों पर कफ सिरप आसानी से उपलब्ध है। कुछ दुकानों पर ग्राहकों से डॉक्टर का पर्चा मांगा जा रहा है, जबकि कई जगह बिना किसी चिकित्सकीय परामर्श या पर्चे के ही दवा बेची जा रही है।
कई मेडिकल स्टोरों पर कफ सिरप खरीदने के लिए किसी प्रकार की जांच-पड़ताल नहीं की जाती। ग्राहक के मांगते ही दवा उपलब्ध करा दी जाती है। इससे किशोरों और युवाओं में इसके दुरुपयोग की आशंका बनी रहती है। कफ सिरप का अनियंत्रित सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
एम्स इलाके में एक दुकान पर कप सिरप कि दवा देने से पहले मेडिकल स्टोर के कर्मचारी ने कहा कि बिना डॉक्टर के लिखे हुए दवा नहीं दे सकते है। अगर आपको दवा जरूरी है तो बिल नहीं मिल पाएगा आपको बिना बिल के दवा दे सकते है। वहीं दूसरी ओर एक मेडिकल स्टोर पर आसानी से कप सिरप मिल गया और साथ ही दुकानदार ने बिल भी दे दिया।
अभी विभाग को शासन स्तर से औपचारिक आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश प्राप्त होते ही जिले के सभी मेडिकल स्टोरों और कफ सीरफ बेचने वाले व्यापारियों की जांच करवाई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित चिकित्सकों से जानकारी ली जाएगी कि दवाएं किस आधार पर लिखी जा रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी: सिद्धेश्वर शुक्ला, ड्र्ग इंस्पेक्टर रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511
