EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

चारपाई पर सो रहे पिता पर बेटे ने किया कुल्हाड़ी से हमला, सिर-गर्दन पर 7-8 वार, मौके पर ही मौत
  • 151188511 - FULMATI 54 66
    18 Jun 2026 16:45 PM



 

 जंगल अयोध्या प्रसाद गांव में बुधवार देर रात एक युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब पिता घर के बाहर चारपाई पर गहरी नींद में सो रहे थे। सिर और गर्दन पर लगातार कई वार किए जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस के मुताबिक गांव निवासी ब्रह्मदेव कन्नौजिया (55) रात में भोजन करने के बाद घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब दो से ढाई बजे के बीच उनके छोटे बेटे गोलू कन्नौजिया ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर ने सिर और गर्दन पर सात से आठ वार किए, जिससे ब्रह्मदेव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
वारदात के दौरान हुई आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ हालत में ब्रह्मदेव को देखकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। रात करीब तीन बजे प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रेम प्रसंग टूटने के बाद बदल गया था व्यवहार
ग्रामीणों के अनुसार गोलू दो भाइयों में छोटा है। बताया जा रहा है कि उसका गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती की शादी कुछ समय पहले दूसरे स्थान पर हो जाने के बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। ग्रामीणों का कहना है कि उसके व्यवहार में भी असामान्य परिवर्तन देखने को मिल रहा था।

मां की मौत के बाद और बढ़ गई थी परेशानी
बताया जाता है कि करीब छह माह पहले गोलू की मां का भी निधन हो गया था। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार इस घटना के बाद वह काफी गुमसुम रहने लगा था। हालांकि पुलिस अभी किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और घटना के कारणों की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188762

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना