- हंडिया तहसील में जन संवाद बैठक, जर्जर सड़कों का मुद्दा बना प्रमुख
- पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी ने उठाई सड़क निर्माण की मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन
- 10 जुलाई तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: राकेश धर त्रिपाठी
- बरौत-बिठौली मार्ग के निर्माण को लेकर जनता ने बुलंद की आवाज
- हंडिया विधानसभा की बदहाल सड़कों पर फूटा जनाक्रोश, प्रशासन को चेतावनी
- जन संवाद बैठक में सड़क समस्याओं पर चर्चा, जल्द कार्रवाई की मांग
हंडिया तहसील में जन संवाद बैठक के दौरान जर्जर सड़कों का मुद्दा उठा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हंडिया। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री राकेश धर त्रिपाठी के आह्वान पर बुधवार को आयोजित "18 जून हंडिया तहसील चलो – जन संवाद बैठक" में क्षेत्र की बदहाल एवं जर्जर सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सड़क समस्याओं से अवगत कराया।इस दौरान पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी ने कहा कि हंडिया विधानसभा क्षेत्र की अनेक सड़कें लंबे समय से खस्ताहाल हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से सड़क संबंधी समस्याओं को लिखित रूप में प्रस्तुत करने का आग्रह किया, ताकि संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जा सके। और
बैठक के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) हंडिया को ज्ञापन सौंपते हुए बरौत से बिठौली मार्ग के निर्माण कार्य को तत्काल शुरू कराने की मांग की। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि 10 जुलाई तक सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो क्षेत्र की जनता के साथ व्यापक आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
पूर्व मंत्री ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सड़क निर्माण सहित जनहित के सभी मुद्दों पर लगातार संघर्ष जारी रहेगा। जन संवाद बैठक में उपस्थित लोगों ने भी सड़क निर्माण की मांग को लेकर एकजुट होकर आवाज बुलंद की। देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट

20260618154215399327883.mp4
20260618154243773105372.mp4
20260618154319684344283.mp4
20260618154339022765621.mp4