- ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, मंत्री का पुतला फूंका
- हड़ताल के सातवें दिन अधिवक्ताओं का आक्रोश, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी
- नोएडा बार एसोसिएशन ने ई-पंजीकरण व्यवस्था वापस लेने की उठाई मांग
- अधिवक्ता, बैनामा लेखक और स्टाम्प विक्रेता एकजुट, आंदोलन तेज करने का ऐलान
- ई-पंजीकरण के विरोध में सड़क पर उतरे वकील, संवाद से समाधान की मांग
- नोएडा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान
यूपी गौतम बुद्धनगर आज नोएडा बार एसोसिएशन, सेक्टर-33, नोएडा द्वारा ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में चल रही हड़ताल के सातवें दिन माननीय अध्यक्ष श्री प्रवीन डेढ़ा के नेतृत्व में प्रदेश के स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री श्री रविन्द्र जायसवाल का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया तथा सरकार द्वारा लागू की जा रही ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरुद्ध जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों एवं स्टाम्प विक्रेताओं ने एक स्वर में कहा कि ई-पंजीकरण व्यवस्था से पारंपरिक व्यवस्था एवं उससे जुड़े हजारों लोगों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इस व्यवस्था को तत्काल वापस लेने तथा संबंधित पक्षों से संवाद स्थापित कर व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की।
नोएडा बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन एवं हड़ताल जारी रहेगी। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संघर्ष को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। देखे मोहित गुप्ता की रिपोट
