EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ब्रिगेडियर राजेश गुप्ता, ग्रुप कमांडर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय अलीगढ़ द्वारा CATC-40 का निरीक्षण
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 34 54
    17 Jun 2026 19:29 PM



सामवेद गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल, वृन्दावन, मथुरा में चल रहे 11 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-40) के पंचम दिवस, दिनांक 17 जून 2026 को कैंप कमांडेंट के निर्देशन में सेवा विषयक प्रशिक्षण की विधिवत शुरुआत हुई। प्रातः सत्र में शारीरिक फाइनल परीक्षण के साथ ड्रिल एवं हथियार-हैंडलिंग का प्रशिक्षण दिया गया।

दिवस का विशेष आकर्षण ब्रिगेडियर राजेश गुप्ता, ग्रुप कमांडर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय अलीगढ़ द्वारा CATC-40 का निरीक्षण रहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण गतिविधियों, अनुशासन, प्रशासनिक व्यवस्थाओं, आवास, भोजन एवं सुरक्षा प्रबंधों का विस्तृत अवलोकन किया। ग्रुप कमांडर ने कैडेटों से संवाद कर उनके प्रशिक्षण अनुभवों की जानकारी ली तथा एनसीसी के मूल्यों—अनुशासन, नेतृत्व, सेवा एवं राष्ट्रभक्ति—को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया तथा अधिकारियों, एएनओ, पीआई स्टाफ एवं कैडेटों के प्रयासों की सराहना की। निरीक्षण के अंत में उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन, समयपालन एवं टीम भावना बनाए रखने का संदेश दिया तथा शिविर के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

प्रशिक्षण अधिकारी हुकम सिंह ने कैडेटों को (NI-II) राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाए रखने हेतु आपसी भाईचारा, समानता, संविधान के प्रति सम्मान तथा विभिन्न खतरों से निपटने के उपाय एवं प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी दी। इसके बाद साइबर सुरक्षा विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया।

सायंकाल टेंट पिचिंग/फेज-2 (WT) के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, रस्साकशी, निबंध एवं लाइन एरिया प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कैंप एडजुटेंट कैप्टन गोविंद, कैंप क्वार्टर मास्टर लेफ्टिनेंट राज कुमार, प्रशिक्षण अधिकारी हुकम सिंह, मीडिया प्रभारी लेफ्टिनेंट कपिल कौशिक, लेफ्टिनेंट अशोक कुमार, डॉ. हीरा रॉय, सीटीओ रुपाली ठाकरे, सूबेदार मेजर राजविंदर सिंह सहित समस्त जेसीओ एवं पीआई स्टाफ उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188759

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना