EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेरागढ़-सैंया मार्ग पर दो ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, 6- 8 तक सवारी घायल
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 54 65
    17 Jun 2026 19:00 PM



 

खैरागढ़-सैंया मार्ग पर मंगलवार को दो सवारी ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ऑटो में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और घायल यात्री दर्द से कराहते हुए सहायता की गुहार लगाने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना में करीब 6 से 8 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस और एम्बुलेंस सेवा समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसे लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपना रोष व्यक्त किया।

इसी दौरान मौके से गुजर रहे एसडीएम न्यायिक विनोद चौधरी ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपने सरकारी वाहन से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाने की व्यवस्था की। वहीं कई ग्रामीणों ने भी अपने निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी घायलों का उपचार प्रारंभ कर दिया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि आपातकालीन सेवाएं समय पर पहुंचतीं तो राहत कार्य और अधिक प्रभावी हो सकता था।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटना प्रभावित मार्गों पर त्वरित आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं के दौरान लोगों को समय पर मदद मिल सके। रिपोट - शाहरुख़ बेग  151188410



Subscriber

188759

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना