EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

350 किलो खराब सॉस जब्त: बाजार में खपाने की थी तैयारी, खाद्य विभाग ने छापा मारा तो खुला मिलावट का खेल
  • 151188511 - FULMATI 34 65
    17 Jun 2026 16:15 PM



 

 खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को सूबा बाजार स्थित रितिमा फूड प्रोडक्ट्स फैक्टरी में छापा मारा। इस दौरान भारी गंदगी और मानकों के विपरीत खाद्य पदार्थों का निर्माण होता मिला। टीम ने 50 किलोग्राम खराब सॉस बरामद की जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया। वहीं लगभग 350 किलोग्राम संदिग्ध सॉस जब्त की। बताया जा रहा है कि इसे बाजार में खपाने की तैयारी थी।

 

टीम को कारखाने में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब मिलने पर खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। टीम ने मिर्च सॉस, मेयोनीज और वेज सॉस समेत कई नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। ऐसे खाद्य पदार्थों के सेवन से पेट संबंधी संक्रमण, खाद्य विषाक्तता और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
 इस संबंध में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सूबा बाजार स्थित रितिमा फूड प्रोडक्ट फैक्टरी में गंभीर अनियमितताएं और भारी गंदगी पाई गई। 50 किलोग्राम खराब सॉस को नष्ट कराया गया है। 350 किलोग्राम संदिग्ध सॉस जब्त की गई है। नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188759

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना