EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सिलेंडर विस्फोट और दीवार गिरने से 14 वर्षीय बालिका की मौत, चार गंभीर घायल
  • 151173825 - RAJU JATAV 0 0
    17 Jun 2026 15:46 PM



गूडर गांव में दर्दनाक हादसा, विधायक प्रीतम लोधी, कलेक्टर अर्पित वर्मा और एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया पहुंचे मौके पर

  फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश शिवपुरी खनियाधाना/शिवपुरी, बुधवार। खनियाधाना विकासखंड की ग्राम पंचायत गूडर में बुधवार सुबह सिलेंडर में आग लगने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे एक मासूम बालिका की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 8 बजे प्रजापति परिवार के घर में महिला गैस चूल्हे पर नाश्ता तैयार कर रही थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर से आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे कमरे में फैल गई। आग ने घर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें सिलेंडर तक पहुंचने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई। हादसे में घर के अंदर मौजूद लोग आग और मलबे की चपेट में आ गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था।
घटना में जाह्नवी पुत्री प्राण सिंह प्रजापति (4 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं प्राण सिंह पुत्र फूल सिंह, रोशनी पत्नी प्राण सिंह, शिवा पुत्र प्राण सिंह तथा कल्ला पुत्र शिशुपाल आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी भेजा गया। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक प्रीतम लोधी, शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अर्पित वर्मा ने घायलों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। जिला प्रशासन द्वारा घायलों के उपचार की लगातार निगरानी की जा रही है तथा शासन स्तर से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
गूडर गांव में हुई इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने मृत बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

रिपोर्टर राजू जाटव पिछोर 



Subscriber

188759

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना