EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

NEET (UG)-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत: परीक्षा केंद्र तक आने-जाने का बस किराया उत्तराखंड सरकार करेगी वहन
  • 151173860 - ARUN KUMAR NAGPAL 1 1
    17 Jun 2026 14:02 PM



एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज बसों में कर सकेंगे निःशुल्क यात्रा, 16 से 23 जून तक आवेदन प्रक्रिया संचालित

देहरादून

NEET (UG)-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य के सभी पात्र NEET अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने और वापस लौटने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। सरकार के इस कदम से विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

परिवहन विभाग के सचिव द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि NEET (UG)-2026 परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी परीक्षा के लिए निर्धारित अवधि में रोडवेज बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए परीक्षार्थियों को अपना वैध प्रवेश पत्र (Admit Card) एवं पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा, जिसे बस परिचालक अथवा संबंधित अधिकारी द्वारा जांचा जा सकेगा।

विभागीय आदेश के अनुसार इस सुविधा का लाभ केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा जो NEET (UG)-2026 परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदन करना होगा तथा अपना रोल नंबर एवं अन्य आवश्यक विवरण उपलब्ध कराना होगा। आवेदन की प्रक्रिया 16 जून 2026 से प्रारंभ होकर 23 जून 2026 तक संचालित की जाएगी।

परिवहन विभाग ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों, रोडवेज प्रबंधकों एवं संबंधित इकाइयों को निर्देशित किया है कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि निःशुल्क यात्रा योजना का लाभ पात्र अभ्यर्थियों तक सुचारू रूप से पहुंचे। इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में सरकार का यह कदम छात्र हित में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए परिवहन संबंधी समस्याओं का सामना करते हैं। ऐसे में निःशुल्क यात्रा सुविधा विद्यार्थियों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने के साथ-साथ उन्हें समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में भी मददगार साबित होगी।

 

महत्वपूर्ण बिंदु

 

        NEET (UG)-2026 अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा।

        परीक्षा केंद्र तक आने और वापस लौटने दोनों यात्राओं में मिलेगा लाभ।

        एडमिट कार्ड एवं वैध पहचान पत्रदिखाना होगा अनिवार्य।

       आवेदन प्रक्रिया 16 जून से 23 जून 2026 तक चलेगी

 

परिवहन विभाग ने सभी अधिकारियों को व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए वहीं सरकार के इस निर्णय से हजारों विद्यार्थियों को राहत मिलने के साथ परीक्षा के दौरान परिवहन संबंधी परेशानियों में भी कमी आने की उम्मीद है



Subscriber

188758

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना