EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रास्ते के विवाद में वृद्ध की रॉड से पीटकर हत्या, गांव में सनसनी
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 34 54
    17 Jun 2026 13:03 PM



जौनपुर । केराकत थाना क्षेत्र के धरौरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक 68 वर्षीय वृद्ध की कथित तौर पर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रामदुलार सरोज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रास्ते को लेकर चल रहे विवाद के दौरान आरोपियों ने रामदुलार सरोज पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और तनाव का माहौल बन गया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। यह घटना केराकत थाना क्षेत्र के धरौरा गांव की है। रिपोट - विपिन चंद मौर्या  151045502



Subscriber

188759

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना