- गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़, पॉक्सो मामले का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- मरदह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फायरिंग के बाद आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली
- पॉक्सो केस में फरार संतोष यादव मुठभेड़ में घायल, तमंचा और बाइक बरामद
- यक्ष एप की मदद से वांछित आरोपी तक पहुंची पुलिस, मुठभेड़ में गिरफ्तारी
- गाजीपुर में अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
- मरदह थाना क्षेत्र में पुलिस-आरोपी मुठभेड़, कई संगीन मामलों में वांछित था अभियुक्त
खबर गाजीपुर जिले से है । जहां जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे , अभियान के तहत मरदह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है । थाना मरदह में दर्ज पॉक्सो एवं अन्य गंभीर धाराओं के मामले में वांछित एक अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया , जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की है । पुलिस के अनुसार , बुधवार को प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव अपनी टीम के साथ करहर बुजुर्ग तिराहे पर चेकिंग अभियान चला रही थीं । इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना मरदह में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या -0149/2026 धारा 137 (2) , 64(1), 115(2), 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त क्षेत्र में मौजूद है । सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ने का प्रयास किया । तो पुलिस के अनुसार , खुद को घिरा देखकर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी । इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की , जिसमें अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लग गई । घायल होने के बाद उसे तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए , उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह भेजा गया । जिसमें गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संतोष यादव (40 वर्ष) पुत्र उमाशंकर यादव, निवासी ग्राम देवरिया, थाना जमानियां , हाल पता वयेपुर देवकली, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है । वहीं पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से—एक अदद तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस 315 बोर दो खोखा कारतूस 315 बोर एक अपाचे मोटरसाइकिल 750 रुपये नगद बरामद किए हैं । जबकि बरामदगी के आधार पर थाना मरदह में मुकदमा अपराध संख्या -173/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है । पुलिस ने बताया कि घटना के अनावरण में यक्ष एप की भी सहायता ली गई । लंबित अपराधों में पूर्व में जेल जा चुके तथा घटनास्थल के आसपास रहने वाले अपराधियों की सूची तैयार कर गहन जांच की गई , जिसके आधार पर अभियुक्त की पहचान और गिरफ्तारी संभव हो सकी । पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार संतोष यादव के विरुद्ध पूर्व में लूट, धोखाधड़ी एवं अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं । इनमें कोतवाली और नंदगंज थानों में पंजीकृत मामले भी शामिल हैं । वहीं मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव एवं थाना मरदह पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही । पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है । तथा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट
बाईट - अनुभव राजश्री ( क्षेत्राधिकारी ) कासिमाबाद गाज़ीपुर ।
20260617104216898161182.mp4
20260617104230767423205.mp4


20260617104343305788802.mp4