EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आम के पेड़ में फंदे से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव। हत्या और आत्महत्या के बिंदु पर जांच में जुटी पुलिस।
Link
  • 151130247 - DINESH PASWAN 54 65
    17 Jun 2026 08:20 AM



  1. समस्तीपुर में आम के पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका
  2. हसनपुर की बांसवाड़ी में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
  3. बेगूसराय जाने निकला था युवक, अगले दिन पेड़ से लटका मिला शव
  4. ट्रैक्टर चालक से विवाद के बाद लापता हुआ युवक, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  5. फॉरेंसिक टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी
  6. समस्तीपुर में युवक की मौत का रहस्य, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के मौजी गांव स्थित सुनसान बांसवाड़ी में आम के पेड़ से 18 वर्षीय युवक का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। युवक की पहचान बिथान थानाक्षेत्र के जगमोहरा निवासी अर्जुन यादव के पुत्र प्रभाकर कुमार के रूप में हुई। युवक के परिजन उसके हत्या की आशंका जता रहे हैं । युवक के मामा संतोष यादव ने बताया कि सोमवार को तीन बजे में वह घर से चार चक्का गाड़ी लेकर भाड़ा के लिए बेगूसराय के लिए निकला था। इसी बीच मालदह हाई स्कूल के पास उसकी गाड़ी और मिट्टी लदे ट्रैक्टर में ठोकर लग गई जिसके बाद ट्रेक्टर चालक उसे खदेड़ने लगा, जिसकी सूचना उसने अपने बहन को फोन करके दी थी और उसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया। जिसके बाद उसका भाई वहां जाकर गाड़ी लेकर घर गया, गाड़ी में चाभी लगा हुआ था। जिसके बाद लड़का का खोजबीन शुरू किया, लेकिन उसका कोई पता नही चला। मंगलवार सुबह शौच के लिए गए लोगों ने शव को देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मंगलवार को मामले की सूचना पर हसनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच किया। हसनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं हत्या और आत्महत्या के बिंदु पर जांच किया जा रहा है। देखे समस्तीपुर से दिनेश पासवान की रिपोट 

20260617081633463356377.mp4

20260617081649398264811.mp4

20260617081701507430330.mp4

20260617081744108451878.mp4

20260617081936564744263.mp4



Subscriber

188758

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना