फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद: सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर नगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर धार्मिक अनुष्ठानों एवं विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित किया।
नई नगर पालिका स्थित स्वामी परमहंस आश्रम में सबसे पहले वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस अवसर पर आश्रम के महंत सच्चानंद जी महाराज ने उपस्थित भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए धर्म, सेवा एवं मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
हवन-पूजन के उपरांत आश्रम परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था में प्रमोद कुमार ओझा, सुदेश भारद्वाज, प्रदीप शर्मा, हरि प्रकाश शर्मा, कुंज बिहारी, रिंकू गुप्ता ,रूपा प्रधान, मुकेश राजपूत,सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
वहीं दूसरी ओर लाल कुआं स्थित मां चामुंडा मंदिर में भी सोमवती अमावस्या के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।इस मौके पर सूर्य प्रकाश बंसल ,मीना बंसल का विशेष सहयोग रहा।
दोनों स्थानों पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों एवं भंडारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। आयोजकों ने सभी भक्तों का स्वागत करते हुए समाज में आपसी भाईचारे, धार्मिक आस्था एवं सेवा भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750
