EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जब सिस्टम सोता रहा, तब पत्रकारों ने संभाली जिम्मेदारी
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 54 65
    16 Jun 2026 19:46 PM




दुर्घटनाओं का कारण बन रहे स्पीड ब्रेकरों पर पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने स्वयं बनाए चेतावनी संकेतक


यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार l सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने एक सराहनीय पहल की है। सोनबरसा-फुटहवाइनार मार्ग पर बने तीन स्पीड ब्रेकरों पर चेतावनी संकेतक न होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही थीं, लेकिन संबंधित विभागों की उदासीनता के चलते समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था।
ऐसे में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वयं आगे बढ़कर पेंट और रोलर की मदद से तीनों स्पीड ब्रेकरों पर सफेद चेतावनी संकेतक बनवाए, ताकि वाहन चालकों को दूर से ही ब्रेकर की जानकारी मिल सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
क्लब के प्रदेश अध्यक्ष राज अनन्त पाण्डेय ने कहा कि पत्रकार केवल खबरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के हित और जनसरोकारों से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जब जिम्मेदार विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल हो जाएं, तब समाज के प्रति संवेदनशील लोगों को आगे आना पड़ता है।
प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़ी छोटी-छोटी लापरवाहियां भी बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं। वहीं प्रदेश महामंत्री दिलशाद आलम ने कहा कि संकेतकों के निर्माण से अब राहगीरों और वाहन चालकों को काफी सुविधा मिलेगी तथा दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
पत्रकारों की इस पहल की स्थानीय लोगों और राहगीरों ने जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि जो कार्य संबंधित विभागों को करना चाहिए था, उसे पत्रकारों ने स्वयं करके समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है। यह पहल सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ व्यवस्था की उदासीनता पर भी एक महत्वपूर्ण सवाल खड़ा करती है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राज अनन्त पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता एवं विनोद सिंह, प्रदेश महामंत्री दिलशाद आलम, तहसील अध्यक्ष अनिल वर्मा तथा सदस्य राजन ओझा, अंकित जायसवाल, शैलेन्द्र त्रिपाठी, आदित्य मिश्रा और राजेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट - जसवीर मोदनवाल  151167985



Subscriber

188757

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना