EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ऑपरेशन प्रहार के तहत कोहंडौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 240 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    16 Jun 2026 19:17 PM



घर के सामने परचून की दुकान के पास बेचने की फिराक में था आरोपी, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत कोहंडौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को 1 किलो 240 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत राज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी धनंजय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम परसरामपुर में छापेमारी की। पुलिस टीम ने रमाकांत गिरी पुत्र शोभनाथ गिरी (51 वर्ष) निवासी ग्राम परसरामपुर, थाना कोहंडौर को उसके घर के सामने स्थित परचून की दुकान (गुमटी) के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 240 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना कोहंडौर में अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 130/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास और गांजे की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी धनंजय राय, महिला उपनिरीक्षक आरती पटेल, कांस्टेबल मनीष कुमार यादव, आरक्षी शुभम यादव, संजीव कुमार, चालक हेड कांस्टेबल राधेकृष्ण, कांस्टेबल अजय गौड़, अभिषेक पाण्डेय एवं महिला आरक्षी संगीता पटेल शामिल रहीं। जनपद पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अपराधियों और मादक पदार्थों के कारोबारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188757

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना