EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मिशन शक्ति अभियान के तहत पंजाबी मार्केट में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    16 Jun 2026 19:13 PM



साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं की दी गई जानकारी, पुलिस ने सुरक्षा के प्रति किया सचेत

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को कोतवाली नगर पुलिस की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने पंजाबी मार्केट क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत टीम ने बाजार में मौजूद महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। अभियान के दौरान महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर ठगी अथवा आपात स्थिति में वे बिना संकोच पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं की सहायता ले सकती हैं। पुलिस टीम ने महिलाओं को वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस आपात सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, एंबुलेंस सेवा-102 एवं 108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी ठगी या सोशल मीडिया से जुड़े अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। अभियान के दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल लेन-देन में सावधानी बरतने, अज्ञात लिंक और फर्जी कॉल से बचने सहित साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय भी बताए गए। इसके अलावा नए आपराधिक कानूनों और महिलाओं को प्राप्त कानूनी अधिकारों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया।मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं की समस्याएं भी सुनीं तथा उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। टीम ने थाना स्तर पर संचालित महिला हेल्प डेस्क की उपयोगिता बताते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407360 की जानकारी भी साझा की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास पैदा करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। प्रतापगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा समाज में सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए ऐसे जनजागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188757

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना