EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

तीन दिवसीय आरोग्य मेला का किया गया अवलोकन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया गया निरीक्षण।
  • 151109870 - RAJ KUMAR VERMA 54 65
    16 Jun 2026 19:11 PM



डीएम द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सीएचसी मेहदावल में आयोजित

तीन दिवसीय आरोग्य मेला का किया गया अवलोकन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया गया निरीक्षण।

यूपी संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहदावल में आयोजित तीन दिवसीय (दिनांक 14 जून से 16 जून 2026 तक) आरोग्य मेला के समापन अवसर पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया गया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहदावल का निरीक्षण भी किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सालय में चिकित्सक एवं दवाओं की उपलब्धता के साथ-साथ मरीज हेतु उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
आयोजित आरोग्य मेला में पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा अंतर्समन्वय करते हुए आरोग्य मेला को सफल बनाया गया।
स्वास्थ्य शिविर में लगभग 350 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार रक्त जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड आदि की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। जांच के दौरान मरीजों को आवश्यक दवा का भी वितरण किया गया तथा आरोग्य मेले में आयुष्मान कार्ड एवं एचपीवी वैक्सीन की सेवा भी दी गई। रिपोट - राज कुमार वर्मा  151109870



Subscriber

188757

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना