EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

8 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, पीड़ित ने दोबारा लगाई न्याय की गुहार, पलायन की चेतावनी
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 76
    16 Jun 2026 19:01 PM



8 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, पीड़ित ने दोबारा लगाई न्याय की गुहार, पलायन की चेतावनी

 

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी के निवासी गौरव बंसल द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत किए जाने के बावजूद आठ दिन बीत जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। इससे आहत गौरव बंसल ने एक बार फिर जिलाधिकारी एवं पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

गौरव बंसल का कहना है कि उन्होंने 8 जून को संबंधित प्रकरण की लिखित शिकायत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी थी। शिकायत में उन्होंने सोसायटी के निवासी ए.के. जैन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि शिकायत की प्रतिलिपियां विभिन्न अधिकारियों को भेजे जाने के बावजूद अब तक न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही कोई प्रभावी कार्रवाई की गई।

पीड़ित का आरोप है कि कार्रवाई के अभाव में उनका परिवार लगातार भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है। उन्होंने जिलाधिकारी एवं पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा उनके परिवार की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।

गौरव बंसल ने कहा कि यदि शीघ्र ही एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वह अपना फ्लैट बेचकर परिवार सहित अपने गृह जनपद बुलंदशहर पलायन करने के लिए मजबूर होंगे। विरोध स्वरूप उन्होंने अपने फ्लैट के बाहर, लिफ्टों और सोसायटी के अन्य स्थानों पर "फ्लैट बिकाऊ है" तथा पलायन"संबंधी पोस्टर भी चस्पा कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि एक नागरिक का अपने ही घर में असुरक्षित महसूस करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। उनका कहना है कि वह किसी प्रकार का विवाद नहीं चाहते, बल्कि केवल अपने परिवार की सुरक्षा और न्याय की मांग कर रहे हैं।

अब यह मामला सोसायटी में चर्चा का विषय बना हुआ है। कई निवासी सवाल उठा रहे हैं कि यदि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होती है और कोई परिवार पलायन की बात करने लगे, तो यह प्रशासन एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चिंतन का विषय है।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा  151170853

 



Subscriber

188757

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना