EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सफाई कर्मी की मनमानी से ग्रामीणों में रोष,
  • 151109870 - RAJ KUMAR VERMA 54 65
    16 Jun 2026 19:01 PM



सफाई कर्मी की मनमानी से ग्रामीणों में रोष, सफाई न होने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सफाई कर्मी राजकुमार और श्रवण कुमार नही करते कार्य

दो सफाई कर्मचारी तैनात एक भी सफाई कर्मी मौके पर कार्य नही करते मिले

 यूपी संत कबीरनगर। मेहदावल विकास खंड के अंतर्गत खरवनिया गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। गांव की गलियों और सड़कों पर गंदगी का अंबार देख ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभाग आरोप है कि गांव में तैनात सफाई कर्मी अपनी ड्यूटी के प्रति पूरी तरह लापरवाह है। वह महीने में केवल दो-तीन बार ही गांव में दिखाई देता है और बिना ढंग से साफ-सफाई किए ही वापस चला जाता है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एडीयो पंचायत दाल सिंगर यादव से सफाई कर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई ।ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सार्वजनिक रास्तों और गलियों
की सफाई न होने से चलना दूभर हो गया है। हैरानी की बात यह है कि सफाई की जिम्मेदारी भी सफाई कर्मी नहीं निभा रहा है। ग्रामीण अपने घरों के सामने की गलियां तो साफ कर लेते हैं, लेकिन उचित निस्तारण न होने के कारण कूड़ा कई दिनों तक सड़कों पर ही पड़ा रहता है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि गांव में नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित कराई जाए।

इस संबंध में जब एड़िओ पंचायत दाल सिंगार यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में लाया गया है ऐसे सफाई कर्मियों के खिलाफ जांच कर की जाएगी कार्रवाई। रिपोट - राज कुमार वर्मा  151109870



Subscriber

188764

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना