EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

देवाश्रम के मंडलीय सारथी,भीटी मऊ निवासी दिनेश बरनवाल के आर्थिक सहयोग से देवाश्रम नें किया एक अज्ञात शव का अंतिम संस्कार
  • 151173894 - PARMATMA NAND SINGH 54 65
    16 Jun 2026 16:45 PM



यूपी मऊ । देव सेवा समिति मिल रोड परदहा मऊ द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा पूर्वांह में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के मिडिया सलाहकार मऊ नमो नारायण सिंह द्वारा दी गई।

   बतया गया कि थाना सरायलखंसी जनपद मऊ पुलिस द्वारा बाद पोस्टमार्टम पी.एम. न. 243/2026 के तहत 15 जून 2026 को पूर्वांह में देवाश्रम को अन्तिम संस्कार हेतु निःशुल्क प्राप्त कराये गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष शव की लावारिस शव यात्रा जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल मऊ के महामंत्री नारद भारती के नेतृत्व में लाश घर मऊ से प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ पूर्वांह में शव को देवाश्रम मऊ के जिला सलाहकार डा आशुतोष राय द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।

       अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च देवाश्रम के मण्डलीय सारथी मंडल आज़मगढ़ व बरनवाल सिमेंट सप्लायर भीटी मऊ के प्रॉपरायटर प्रख्यात समाजसेवी दिनेश बरनवाल द्वारा सहर्ष वहन किया गया।

   उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम के जिला सलाहकार मऊ डा आशुतोष राय ब्लॉक सलाहकार रतनपुरा जयराम यादवअंतिम संस्कार दल के पदाधिकारीगण क्रमशः रामनाथ राम नारद भारती दयाराम यादव मालक यादव शैलेन्द्र रावत गुड्डू मधेशिया व इब्राहिम पठान सहित घाट संचालक संतोष सम्मिलित रहे। उक्त शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा। रिपोट परमात्मा नन्द सिंह 151173894



Subscriber

188757

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना