रिको औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को "खाटू वाला कोल्ड स्टोरेज" का विधिवत शुभारंभ किया गया। कोल्ड स्टोरेज के संस्थापक राजकुमार एवं उनके पार्टनर कैफ अहमद पुत्र शकील अहमद हैं। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं ग्राहकों की उपस्थिति रही।
शुभारंभ से पूर्व भगवान खाटू श्याम की पूजा-अर्चना एवं हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें व्यवसाय की उन्नति एवं क्षेत्र की समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद बाहर से आए अतिथियों एवं विशिष्टजनों का माल्यार्पण कर स्वागत-सत्कार किया गया।
संस्थापकों ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले उच्च गुणवत्ता वाले आम सहित अन्य मौसमी फलों, विदेशी फलों एवं ताजी सब्जियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। यहां ग्राहकों को थोक एवं रिटेल दोनों स्तर पर उचित दरों पर उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के व्यापारियों एवं आम उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
उद्घाटन के पहले ही दिन बड़ी संख्या में खरीदारों की उपस्थिति और खरीदारी को देखते हुए व्यापारिक गतिविधियों को उत्साहजनक शुरुआत मिली। स्थानीय व्यापारियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में बेहतर गुणवत्ता के फल एवं सब्जियां आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।
कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों के लिए नाश्ता एवं जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर राजकुमार एवं शकील अहमद ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास ग्राहकों को ताजे एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना तथा क्षेत्र में रोजगार एवं व्यापार को बढ़ावा देना है।
खाटू वाला कोल्ड स्टोरेज के शुभारंभ से रिको क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
