EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गाली-गलौच का विरोध करने पर दंपति को पीटा, दी तहरीर
  • 151110069 - SANJAY SINGH 56 76
    15 Jun 2026 19:32 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। अमांपुर कस्बे मे पीड़ित महिला को प्लांट पर कब्जे का विरोध करना भारी पड़ गया। इसके लिए दबंगों ने उनकी और पति, ससुर को लाठी-डंडों और बेल्ट से जमकर पीटा। विरोध पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित महिला सुमन ने पुलिस को तहरीर दे कारवाई की मांग की है। कस्बे के राजेंद्र नगर निवासी सुमन पत्नी मानपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका कासगंज रोड पर प्लांट पर है। जिस पर कोर्ट से स्टे लगा हुआ है। आरोप है शनिवार की रात लगभग 8 बजे परिवार के ही ज्ञान सिंह व ओमकार पुत्रगण दुर्गा प्रसाद व योगेश पुत्र ओमकार आ गए और अवैध रूप से उनके प्लांट पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। आरोप है कि भूमि पर निमार्ण भी करा लिया है। जानकारी होने के बाद जब उसने विरोध किया पर दबंगों ने उनके तथा उनके पति व ससुर के साथ गाली-गलौच और मारपीट की पीड़ित का यह भी आरोप है कि जाते समय उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सुमन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके परिवार को आरोपियों से जान माल का खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा न्याय दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
 
 



Subscriber

188757

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना