EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

21 जून को छत्रसाल महाविद्यालय परिसर में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, तैयारियों को लेकर एसडीएम ने ली समीक्षा बैठक
  • 151173825 - RAJU JATAV 0 0
    15 Jun 2026 16:46 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश शिवपुरी पिछोर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को आयोजित होने वाले सामूहिक योग कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) ममता शाक्य ने नवीन एसडीएम कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में तहसीलदार शिवशंकर सिंह गुर्जर, महाविद्यालय प्राचार्य केशव सिंह जाटव, बीएमओ संजीव सांडे, सीडीपीओ अरविंद तिवारी, बीईओ विनोद गुप्ता, बीआरसीसी सुरेश गुप्ता, प्रभारी प्राचार्य विजयराम लोधी, दिनेश लोधी, योग प्रभारी राहुल देव पुरोहित, पवन पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसडीएम ममता शाक्य ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम पिछोर के छत्रसाल महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6 बजे होगा तथा सुबह 7:45 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास, प्राणायाम एवं विभिन्न योग क्रियाएं संपन्न कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में जिला, विकासखंड, नगरीय निकाय एवं पंचायत स्तर पर वृहद स्तर पर आयोजन किए जा रहे हैं।
बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम में शिक्षा, आयुष, कृषि, पशुपालन, जनजातीय कार्य, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। इसके अलावा शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और आमजन को योग के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न विभागों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा उनके आवागमन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पेयजल, साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र (माइक) एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी गई है।
एसडीएम ने सभी अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने तथा कार्यक्रम को गरिमामय एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश देने वाले इस आयोजन में हजारों लोगों की सहभागिता रहने की संभावना जताई जा रही है। संवाददाता राजू जाटव पिछोर 



Subscriber

188765

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना