- राम मंदिर कथित चोरी मामले पर गरमाई सियासत, सपा नेता ने उठाए सवाल
- अवलेश सिंह की मांग- CBI और ED करें राम मंदिर मामले की जांच
- SIT जांच पर सपा का सवाल, न्यायिक निगरानी में जांच की मांग
- राम मंदिर मामले में पारदर्शी जांच हो, साधु-संतों की समिति बने: अवलेश सिंह
- केंद्रीय एजेंसियों की भूमिका को लेकर सपा ने सरकार को घेरा
- राम मंदिर कथित चोरी प्रकरण पर राजनीतिक बयानबाजी तेज
ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया में राम मंदिर में हुई कथित चोरी के मामले को लेकर अब सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सरकार से मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग की है।
अवलेश सिंह ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और ऐसे संवेदनशील मामले में केवल एसआईटी (SIT) का गठन पर्याप्त नहीं है। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच Central Bureau of Investigation (CBI) और Enforcement Directorate (ED) जैसी केंद्रीय एजेंसियों से कराई जाए।
सपा नेता ने यह भी मांग रखी कि जांच एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में हो तथा साधु-संतों की एक स्वतंत्र समिति का गठन किया जाए, ताकि जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद बन सके।
उन्होंने सरकार पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि छोटे-छोटे मामलों में ED और CBI तुरंत सक्रिय हो जाती हैं, लेकिन राम मंदिर जैसे बड़े और संवेदनशील मामले में केंद्रीय एजेंसियों को दूर रखा जा रहा है।
अवलेश सिंह ने कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई या संदेह की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बहस और तेज हो गई है तथा जांच की पारदर्शिता को लेकर नए सवाल खड़े हो रहे हैं। देखे बलिया से अंगद कुमार की रिपोट
बाइट –राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी के नेता अवलेश सिंह
20260615121125654750080.mp4
20260615121143802516775.mp4
20260615121207371333303.mp4
20260615121208433624282.mp4
20260615121252312104175.mp4

