EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 24 27
    15 Jun 2026 09:54 AM



  1. मोहर्रम को लेकर थाना सराय ममरेज में पीस कमेटी की बैठक आयोजित
  2. शांति और सौहार्द के साथ मोहर्रम मनाने की अपील, प्रशासन ने दिए दिशा-निर्देश
  3. एसीपी हंडिया की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा
  4. अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर, पुलिस प्रशासन सतर्क
  5. ताजियादारों, धर्मगुरुओं और ग्राम प्रधानों ने दिया सहयोग का आश्वासन
  6. मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का लिया गया संकल्प

 


प्रयागराज। जनपद प्रयागराज की हंडिया तहसील अंतर्गत थाना सराय ममरेज परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसीपी हंडिया शेषधर पांडे, थाना प्रभारी (एसओ) अरुण कुमार सिंह, चौकी प्रभारी जंघई शरद कुमार सिंह एवं एसएसआई अमरेश कुमार राय सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, ताजियादारों तथा ग्राम प्रधानों ने भी भाग लिया।
बैठक में अधिकारियों ने सभी से मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। यदि किसी को कोई समस्या या सूचना हो तो तत्काल पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं।
पीस कमेटी की बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया। देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट 

20260615095053988805223.mp4

2026061509524352615212.mp4

2026061509530675938384.mp4



Subscriber

188757

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना