यूपी जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन उपजा की मासिक बैठक हुई संपन्न
मड़ावरा ललितपुर : यूपी जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन उपजा तहसील ईकाई मड़ावरा की मासिक बैठक कस्बे के श्री शाला जी मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा के मुख्य आतिथ्य में और अतिथि जितेंद्र यादव व मंडावरा तहसील अध्यक्ष रामजी तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि संगठन के सभी सदस्यों को परिवार की तरह मिलकर एक दूसरे का साथ देना चाहिए एवं खबरों को प्रकाशित करने से पहले खबर का सत्यापन करके ही खबर को प्रकाशित कराना चाहिए जिससे की आपकी छवि धूमिल ना हो । तहसील अध्यक्ष रामजी तिवारी ने कहा कि संगठन भी एक परिवार होता है जहां सभी मिलजुल कर संगठन को आगे ले जाने का कार्य करते हैं। तहसील संरक्षक प्रकाश सिंह ने कहा कि संगठन सदैव सदस्यों के लिए हर समय साथ खड़ा है । बैठक उपरांत जिलाध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों को संगठन के नवीन कार्ड वितरण किए गए हैं।
*वरिष्ठ सदस्य सतीश नायक की दादी को दी गई श्रद्धांजलि*
बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने संगठन के वरिष्ठ सदस्य सतीश नायक की पूज्य दादी के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।
बैठक में जिलाध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा, जितेंद्र यादव, रामजी तिवारी, प्रकाश सिंह, रामगोपाल दुबे, कृष्णकांत तिवारी, विक्रम सिंह सेंगर, नवल कुशवाहा, विनोद जैन, नीलेश कुशवाहा, प्रवीन जैन, प्रतिपाल सेन आदि मौजूद रहे। देखे ललितपुर से विक्रम सिंह की रिपोट
20260614211553624108561.mp4
