EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मेहदावल ब्लाक में सफाई कर्मी संघ चुनाव शांतिपूर्ण हुआ संपन्न
Link
  • 151109870 - RAJ KUMAR VERMA 54 65
    14 Jun 2026 20:29 PM



मेहदावल ब्लाक में सफाई कर्मी संघ चुनाव शांतिपूर्ण हुआ संपन्न

पुनः बने ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,महामंत्री संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश


यूपी संतकबीरनगर । मेंहदावल ब्लॉक में रविवार को सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सहित सभी पदों का चुनाव पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। सुबह से ही ब्लॉक परिसर में गहमागहमी का माहौल था, जहाँ बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारियों ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह चुनाव निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत मेंहदावल ब्लॉक सभागार में सफाईकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष परमहंस गौतम की देखरेख में संपन्न हुआ।चुनाव में ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए दो, महामंत्री पद के लिए दो और कोषाध्यक्ष पद के लिए भी दो प्रत्याशी मैदान में थे, जबकि सम्प्रेक्षक और संगठन मंत्री निर्विरोध चुने गए। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र ने 91 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी महेंद्र यादव (48 मत) को हराया और एक बार फिर ब्लॉक संघ अध्यक्ष चुने गए। महामंत्री पद पर संतोष 73 मतों के साथ विजयी हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 68 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर चंद्रप्रकाश ने 81 मत पाकर कैलाशनाथ (59 मत) को पराजित किया और पुनः विजयी हुए। संगठन मंत्री पद
राजेश प्रसाद और संप्रेक्षक पद पर नसरुद्दीन का चयन निर्विरोध हुआ।
मतगणना पूरी होने के बाद, जिला पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी, वहीं बाहर आने पर समर्थकों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। जीत के बाद, नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र ने घोषणा की कि सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को शासन तक पहुँचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने मानदेय का समय पर भुगतान, सेवा सुरक्षा, वर्दी, उपकरण और बीमा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया और कहा कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान संतोष, श्रीराम, राम रतन, प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र सिंह,राजू, रविंद्र सिंह, पशुपति, पलकधारी, सुभाष सहित अनेक सफाईकर्मी और पुलिस बल के जवान सुरक्षा में मुस्तैद रहे। देखे राज कुमार वर्मा की रिपोट 

20260614202716751753224.mp4

20260614202727189723172.mp4

20260614202738207326282.mp4



Subscriber

188757

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना